फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

गांवों में कूड़ा उठाने के लिए खरीदे जाएंगे हाथ ठेले

Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। गांवों में तैनात सफाई कर्मियों को अब कूड़ा टोकरी से नहीं उठाना होगा। इसके लिए मनरेगा व पंद्रहवें वित्त आयोग की धनराशि से ग्राम पंचायतों में हाथ ठेले खरीदे जाएंगे। पहले चरण में पचास ग्राम पंचायतों में इसकी खरीद होगी।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित राप्ती सभागार में शुक्रवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने किया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत फेस-02 में खुले में शौच मुक्त स्थायित्व को बनाये रखने के साथ ही ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए कार्य योजना तैयार करने पर चर्चा हुई। इस दौरान ग्राम पंचायतों में सामुदायिक खाद गड्ढा, नाडेप कंपोस्ट पिट व बर्मी कंपोस्ट पिट सहित सामुदायिक सोख्ता गड्ढे का निर्माण कराने तथा प्लास्टिक बैंक का निर्माण कराने एवं कूड़ा पृथक्करण केंद्र बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों को एकत्र कूड़ा उठाने के लिए कूड़ा गाड़ी (हाथ ठेला) खरीदने की मांग उठी जिस पर सीडीओ ने मनरेगा कंवर्जेंस एवं 15वें वित्त आयोग की धनराशि सहित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत मिलने वाले पैसे से उपरोक्त कार्य कराने व हाथ ठेला खरीदने की अनुमति प्रदान की। इस अनुमति के बाद जिले में प्रथम चरण में 55 ग्रामों में यह कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही समिति द्वारा रूर्बन मिशन अंतर्गत चयनित चहलवा कलस्टर की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा में वेस्ट पांड के निर्माण कार्य का अनुमोदन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं जिले में तैयार किए गए 15 ग्राम पंचायतों के ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए डीपीआर का अनुमोदन दिया गया। बैठक में परियोजना निदेशक इंद्रपाल सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, खंड शिक्षाधिकारी अखिलेश यादव, खंड विकास अधिकारी सिरसिया डॉ. जीतेन्द्र नाथ दुबे, खंड विकास अधिकारी गिलौला एसपी सिंह, डीपीसी राजकुमार त्रिपाठी, हरिगेंद्र वर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed