{"_id":"61a11e92cb6d4f13b81706e3","slug":"bahraich-srawasti-news-lko6062324164","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्विज में दीक्षा, संध्या, माधुरी व दीपशिखा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्विज में दीक्षा, संध्या, माधुरी व दीपशिखा रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। संविधान दिवस पर शुक्रवार को कटरा के स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह, गोष्ठी व क्विज प्रतियोगिता हुई। इसमें महाविद्यालय की दीक्षा, संध्या, माधुरी व दीप शिखा सहित 19 छात्राएं अव्वल रहीं।
स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती कटरा में आजादी का अमृत महोत्सव एवं संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह, गोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्वाह्न 11 बजे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिम्मी तिवारी ने मौजूद शिक्षकों, शिक्षणेतर कर्मियों व छात्राओं को संविधान के अनुरूप कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई गई। इसके बाद गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मौजूद वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे। इसके बाद छात्राओं के बीच आजादी से जुड़े प्रश्नों को लेकर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में दीक्षा चौधरी, संध्या पांडे, माधुरी देवी व दीप शिखा पटेल सहित 19 छात्राओं ने बाजी मारी। सभी विजेता छात्राओं को भारत संचार मंत्रालय की ओर से प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महामाया राजकीय महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. एसएन वर्मा ने भारतीय संविधान व आजादी से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए इसके अनुरूप व्यवहार के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शैनलता द्विवेदी, आशुतोष पांडे, क्रांति वर्मा, संजय कुमार व वेद प्रकाश द्विवेदी सहित सभी शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मी व छात्राएं मौजूद रहीं।