फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

मुख्यमंत्री का संभावित दौरा कल, जनसभा को करेंगे संबोधित

Fri, 01 Oct 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। मुख्यमंत्री का संभावित दौरा जिले में तीन अक्टूबर को है। हालांकि अभी तक उनके दौरे से संबंधित कोई भी पुष्ट सुचना प्रशासन को नहीं मिली है लेकिन भिनगा स्टेडियम में मंच व उसी के निकट हैलीपैड बनाया जा रहा है। यह पहला अवसर होगा जब मुख्यमंत्री आम लोगों को अपने दौरे के दौरान संबोधित करेंगे। चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है। वैसे -वैसे राजनीतिक गतिविधियां बढ़ती जा रही हैं। नेताओं के दौरे हो रहे हैं। लगातार जनता से संवाद के लिए नेता घर-घर पहुंच रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा भी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री आगामी तीन अक्टूबर को जिले में आ सकते हैं। इसके लिए अभी तक मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से कोई भी अधिकृत सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है लेकिन मौखिक सूचना के क्रम में प्रशासन स्टेडियम में एक विशाल मंच व उसी के बगल में हैलीपैड का निर्माण करा रहा है। यह निर्माण कार्य तेजी के साथ हो रहा है। यह मंच व विशाल पंडाल देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरे में मुख्यमंत्री आम लोगों को संबोधित भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा की सरकार जब से बनी है। इन चार वर्षों में मुख्यमंत्री का लगभग प्रतिवर्ष जिले में दौरा हुआ है। लेकिन यह दौरा आम जनता के बीच कभी भी लोकप्रिय नहीं हो सका। इसका कारण रहा कि यह दौरा महज अधिकारियों की घेराबंदी व कलेक्ट्रेट तक ही सीमित रहा। अधिकारियों ने जो कुछ जिले की हकीकत मुख्यमंत्री को दिखानी चाही वहीं तक वह पहुंच पाए, लेकिन वास्तविक हकीकत कुछ और ही रही। पूरा जिला इन चार वर्षों में विभिन्न समस्याओं से ग्रसित रहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री वैसे तो जिले में प्रत्येक वर्ष निरीक्षण के नाम पर आए। लेकिन उनका इससे पूर्व दौरा तीन अगस्त 2021 को रहा। इस दौरान वह कलेक्ट्रेट में लगभग तीन घंटे तक जमे रहे। इस दौरान वह मंडल के सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी जिलाध्यक्षों से मिले। उसी समय यह कयास लगाया जा रहा था कि यह दौरा चुनावी है। लेकिन उस दौरान भी मुख्यमंत्री आम जनता व पार्टी के निचले फोरम के कार्यकर्ताओं से दूर रहे। इसके बाद पुन: अक्टूबर में उनका संभावित दौरे के बारे में आम लोगों का कहना है कि चार वर्ष में जो मुख्यमंत्री आम लोगों को नहीं समझा सके संभव है कि इस दौरे में वह समझा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed