फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

गमगीन माहौल में दफन किए गए ताजिए

Fri, 20 Aug 2021 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मोहर्रम पर नम आंखों के साथ ताजियेदारों ने गमगीन माहौल में ताजिये को कर्बला में ले जाकर दफन किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर जगह जगह पर पुलिस तैनात रही। हजरत इमाम हसन व हुसैन की याद में मनाया जाने वाला मोहर्रम शुक्रवार को कर्बला पर ताजिये के दफन के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकाल के चलते प्रशासन ने पहले ही मोहर्रम पर किसी भी तरह का जुलूस निकालने पर रोक लगा रखी थी। इस दौरान ताजिएदारों ने मातम के साथ ताजिया लेकर ईदगाह पहुंचे। जहां रात तक ताजियों के दफन का सिलसिला जारी रहा। इकौना क्षेत्र के ताजियेदारों ने अपने ताजिये सेमगढ़ा स्थित नहर व इकौना स्थित कर्बला, गिलौला क्षेत्र के मोहम्मदापुर, दर्जीपुरवा, साईपुरवा, मांजरे, गोड़ारी सहित बेगमपुर, बहोरवा, बंजारनपुरवा, बदला चौराहा, वीरगंज, नासिरगंज, मनकौरा, फत्तेपुर बनगई, अकार, सोनपुर, माल्ही, कुंडा, परसोहना, बालापुर, मदरहवा आदि स्थानों से आए ताजियेदारों ने क्षेत्र के कर्बला में ले जाकर दफन किया।
विज्ञापन

वहीं सिरसिया क्षेत्र के गुलरा, सहित जिले के अन्य हिस्सों में जगह जगह ताजियेदारों ने गमगीन माहौल में मातम के साथ अपने अपने घरों से ताजिया ले जाकर नजदीकी ईदगाहों पर दफन किया। मोहर्रम पर जिला व पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। संबंधित थानाध्यक्षों की अगुवाई में पुलिस फोर्स सुरक्षा के मद्देनजर ताजिया दफन होने तक ईदगाह पर ताजियेदारों की निगरानी में जुटी रही। इस दौरान जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने पुलिस बल के साथ सोनवा व मल्हीपुर का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed