{"_id":"610d69318ebc3eb804798a4e","slug":"bahraich-srawasti-news-lko590198834","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में उतराती मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में उतराती मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर/गिलौला (श्रावस्ती)। परेवपुर चौराहे से दुकान बंद कर बुधवार शाम घर के लिए निकला युवक संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। तलाश के दौरान उसकी बाइक, चप्पल व हेलमेट सरयू नहर के किनारे पड़ी मिले थे। जिसकी लाश शुक्रवार को गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के पास नहर में मिली। मौके पर पहुंची सोनवा व गिलौला पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम परेवपुर निवासी पेशकार (32) पुत्र कृपाराम परेवपुर चौराहे पर दुकान करता था। प्रतिदिन की भांति पेशकार बुधवार देर शाम दुकान बंद कर परेवपुर चैराहे से वापस घर के लिए निकला था। तब से वह लापता था। गुरुवार भोर सोनवा थाना क्षेत्र के धैसरा गांव के पास सरयु मुख्य नहर के किनारे चप्पल, मोबाइल, मोटर साइकिल व हेलमेट रखा दिखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सोनवा सुरेंद्र कुमार शर्मा ने स्थानीय व पीएसी के गोताखोरों के सहयोग से नहर में युवक की तलाश कराई जा रही थी। नहर में पानी ज्यादा होने के कारण उसका पता न चल सका था।
शुक्रवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के पास नहर में एक लाश उतराती देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना गिलौला पुलिस को दिया। वहीं मौके पर पहुंचे परिवारीजनों ने युवक की पहचान पेशकार के रूप में की। सूचना पर मौके पर पहुंची सोनवा व गिलौला पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंचे मृतक पेशकार के भाई ओमकार यादव ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंचे एएसपी बीसी दुबे व क्षेत्राधिकारी इकौना एमपी शर्मा ने मौके ा जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।