{"_id":"610d69338ebc3eaa0e72be97","slug":"bahraich-srawasti-news-lko590198555","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षित स्नातकों की आज होगी परीक्षा, चाकचौबंद रहेगी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षित स्नातकों की आज होगी परीक्षा, चाकचौबंद रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। पीजीटी की परीक्षा शनिवार व रविवार को जिले में दो पालियों में आयोजित होगी। इसके लिए अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा को केंद्र बनाया गया है। जिले में 627 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए 17 कर्मचारी लगाए जाएंगे।
लॉकडाउन के बाद अब धीरे-धीरे सब कुछ पटरी पर लौट रहा है। इसी के तहत प्रशिक्षक स्नातक (पीजीटी) की परीक्षा आयोजित की गई है। इस परीक्षा के बारे में जानकारी देने के लिए डीएम ने शुक्रवार को बैठक का आयोजन किया था। बैठक के दौरान डीएम टीके शिबु ने बताया कि परीक्षा के लिए अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। जिले में कुल 627 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। 07 व 08 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। शनिवार को पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 के मध्य होगी। इसमें विज्ञान व संस्कृत विषय के साथ गृह विज्ञान व कला के परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। जबकि द्वितीय पाली 2:30 से 4:30 के मध्य आयोजित होगी।
इसमें अंग्रेजी, वाणिज्य व जीव विज्ञान के प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। जबकि रविवार 8 अगस्त को प्रथम पाली में हिंदी, गणित, कृषि व संगीत विषय के परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। जबकि द्वितीय पाली में सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा व उर्दू विषय के परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान नहर विहीन परीक्षा कराने के लिए एक पर्यवेक्षक व 16 कक्ष निरीक्षक लगाए गए हैं। इसके साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट व समय-समय पर अधिकारियों की टीम निरीक्षण करती रहेगी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बीएड के लिए शुक्रवार उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इसके लिए भिनगा में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। इस दौरान आवंटित 339 के सापेक्ष 297 छात्रों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए भिनगा के अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस केंद्र के लिए 339 परीक्षार्थियों का आवंटन किया गया था। लेकिन परीक्षा देने के लिए मात्र 297 परीक्षार्थी आए। 42 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान किसी के विरुद्ध अनुचित साधनों के प्रयोग का मामला संज्ञान में नहीं आया। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्राचार्य ज्योति प्रकाश पांडे ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होनी है। जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।