{"_id":"610d68868ebc3e88d9181f23","slug":"bahraich-srawasti-news-lko590198365","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। फत्तेहपुर बनगई निवासिनी एक महिला की लाश शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में उसी के कमरे में फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। जिसका पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। वहीं मृतका के परिवारीजनों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज पुलिस चौकी अंतर्गत नासिरगंज निवासी इलाही ने नौ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री शरीफुननिशा (30) का विवाह मल्हीपुर थाना क्षेत्र बनगई निवासी हकीमुद्दीन पुत्र झगरू से किया था। जिसके तीन बच्चे भी हैं। शुक्रवार सुबह संदिग्ध हालात में शरीफुननिशा की लाश उसी के कमरे में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लटकती मिली। परिवारीजनों के अनुसार इसकी जानकारी उन्हें शुक्रवार सुबह जगने पर हुई। जब शरीफुननिशा के कमरे से उसके एक वर्ष के बच्चे की रोने की आवाज पर परिवारीजन अंदर गए। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण नहीं खुला। झांक कर देखने पर शरीफुननिशा की लाश लटकी हुई थी।
ग्रामीणों की सूचना पर मल्हीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के पिता इलाही ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका की सास, ससुर, पति व जेठ के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरहक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह बताते हैं कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।