फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   bahraich

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकती मिली महिला की लाश

Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
bahraich
श्रावस्ती। कटार गांव में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश उसी के घर में छत के कुंडे में फंदे में झूलती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। मृतका के पिता ने ससुराल के लोगों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है। घटना की जानकारी के बाद एसडीएम इकौना व सीओ ने भी घटना स्थल का जायजा लेकर मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बहराइच जिले के हसनपुर धवरिया निवासी दस्तगीर ने अपनी पुत्री कदीरुन का विवाह दो वर्ष पूर्व गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम कटार निवासी मुकद्दर अली पुत्र मुस्तकीम के साथ हुआ था। गुरुवार शाम कदीरुन का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में छत के कुंड़े में एक फंदे के सहारे लटकता मिला। देर शाम परिवार के लोग जब खेत से घर लौटे तो कदीरुन का शव देख हतप्रभ रह गए। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर उसका पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मृतका के पिता दस्तगीर ने गिलौला पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री के ससुराल के लोग दहेज में चौपहिया वाहन की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए कदीरुन को प्रताड़ित किया जाता था। इसकी शिकायत भी पुत्री ने कई बार की थी। बातचीत कर मामले का हल निकालने की कोशिश भी चल रही थी। इसके बावजूद भी उसकी पुत्री की हत्या कर शव को लटका दिया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने पति मुकद्दर अली, सास ताहिरा व ससुर मुस्तकीम के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम इकौना आरपी चौधरी व सीओ एमपी शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed