{"_id":"64515484b640dc84e8085bae","slug":"bad-handpump-is-not-being-repaired-in-the-school-srawasti-news-c-13-1-213068-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: विद्यालय में खराब हैंडपंप की नहीं हो रही मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: विद्यालय में खराब हैंडपंप की नहीं हो रही मरम्मत
Tue, 02 May 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 02 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। जमुनहा के प्राथमिक विद्यालय काला बदहाल है। यहां परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र काला के आसपास न सिर्फ झाड़ियां उगी हुई हैं। बल्कि सफाई व्यवस्था भी खराब है। इतना ही नहीं आंगनबाड़ी केंद्र के सामने लगा हैंडपंप भी खराब पड़ा है। जिसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। हैंडपंप के निकट आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार पर बिजली का मीटर लगा हुआ है। जिसकी केबिल खुली है। इससे कभी भी कोई बच्चा दुर्घटना का शिकार हो सकता है। इसके बावजूद न तो हैंडपंप की मरम्मत कराई गई और न ही व्यवस्था में सुधार हो रहा है। इस बारे में खंड शिक्षाधिकारी जमुनहा सुनीता वर्मा का कहना है कि यदि अनुशासनहीनता मिली तो संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
उद्यम के लिए पंद्रह जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
श्रावस्ती। सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम इकाइयों की स्थापना के लिए आवेदकों को 10 से 25 लाख रुपये तक का ऋण दिलाया जाएगा। यह ऋण प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार व एक जिला एक उत्पाद वित्तीय सहायता योजना के तहत दिया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक आवेदक 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिसका प्रिंट आवेदन पत्र के साथ आवश्यक अभिलेखों की हार्ड कॉपी कार्यालय उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र में जमा करना होगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त उद्योग अरविंद कुमार भास्कर ने दिया है।