{"_id":"60fc444d8ebc3e580b0e4ec8","slug":"ayushman-fortnight-will-be-celebrated-from-tomorrow-to-august-9-srawasti-news-lko58831008","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से नौ अगस्त तक मनाया जाएगा आयुष्मान पखवाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से नौ अगस्त तक मनाया जाएगा आयुष्मान पखवाड़ा
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के आयुष्मान कार्ड विहीन लाभार्थी परिवारों को आयुष्मान कार्ड (गोल्डन कार्ड) उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। इसके लिए 26 जुलाई से 9 अगस्त तक विशेष आयुष्मान पखवारा मनाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि इस दौरान सभी पात्रों का गोल्डन कार्ड बनाने का लक्ष्य है।
इस कार्ड के माध्यम से कोई भी लाभार्थी देश भर में किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। आयुष्मान कार्ड विहीन परिवारों को लक्षित करते हुए पखवारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लक्षित परिवारों को योजना के प्रति जागरूक करते हुए आयुष्मान कार्ड कैंप तक लाने एवं अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अभियान में ऐसे परिवारों को लक्षित किया जायेगा जिनमें एक भी आयुष्मान कार्ड उपलब्ध नहीं है।
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना होगा। इसके लिए जन सेवा केंद्र या नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर निशुल्क कार्ड बनवा सकते हैं। अभियान में पंचायती राज, ग्राम्य विकास विभाग और आईसीडीएस विभाग आदि का सहयोग भी लिया जायेगा। किसी सार्वजनिक स्थान पर कैंप का आयोजन किया जायेगा। जहां लोग आसानी से पहुंच सकेंगे। जिले में अब तक 4 लाख 40 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से 15,164 लाभार्थी इस योजना का लाभ उठा कर निशुल्क उपचार भी करा चुके हैं।
विज्ञापन
लक्षित परिवारों को प्रेरित कर कैंप में लाने और आयुष्मान कार्ड बनवाने पर आशा और आरोग्य मित्रों को प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति परिवार कम से कम एक कार्ड बनवाने पर पांच रुपये और एक से अधिक कार्ड बनवाने पर 10 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने पात्रों से अपील किया है कि वह आयुष्मान कार्ड बनवा कर इस योजना का लाभ उठाएं। कार्ड बनवाने जब जाएं तो अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड अथवा परिवार रजिस्टर की नकल लेकर जरूर जाएं।