फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   attention to education system

विद्यालय की भौतिक एवं शैक्षिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें शिक्षक

Tue, 27 Aug 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
attention to education system
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में मंगलवार को हरिहरपुररानी क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीईओ हरिहरपुररानी ने की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षिक व भौतिक व्यवस्था सुधारने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

भिनगा में बैरागीजोत, परशुरमपुर, गोठवा, किशुनपुर चोरवाभारी एवं राजापुररानी न्याय पंचायत क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षक छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालय की भौतिक व शैक्षिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। शिक्षा की गुणवत्ता के संवर्द्धन में समुदाय का विशेष सहयोग लेते हुए कार्य करें। प्रत्येक दशा में छात्रों को न्यूनतम अधिगमस्तर सुनिश्चित कराना अध्यापक का दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विभाग की ओर से अध्यापकों एवं छात्रों की उपस्थिति के लिए लांच किये जाने वाले प्रेरणा एप के संचालन के संबंध में विभिन्न दिशा निर्देश दिये गये। इसके साथ ही विद्यालय प्रबंध समितियों की बैठक नियमित रूप से कराने को कहा गया।

बीईओ ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यालय का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पुस्तकालय के लिए पुस्तक एवं स्पोर्ट्स किट क्रय करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान एबीआरसी अनूप श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्रा, डॉ. वीके गौरव, बृजेश मिश्रा, साक्षी यादव, अशोक पाठक, अंकित श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed