फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Attempt to convert 150 people in Shravasti

Shravasti News: श्रावस्ती में 150 लोगों के धर्मांतरण का प्रयास

Mon, 10 Nov 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 10 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Attempt to convert 150 people in Shravasti
गिरंट बाजार। भयापुरवा में रविवार को बड़े स्तर पर धर्मांतरण का प्रयास चल रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर योजना नाकाम कर दी। हरदत्त नगर गिरंट थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने मौके से आरोपी राजेश कुमार को हिरासत में ले लिया। आरोपी के पास से कई धार्मिक पुस्तकें व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस जांच में जुटी रही। बताया जा रहा है कि धर्मांतरण के तार पंजाब से जुड़े हुए हैं। यहां कुछ पादरी नेपाल व सीतापुर से भी आते हैं। ऐसे में जिला एक बार फिर धर्मांतरण के मामले में संवेदनशील हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के भयापुरवा निवासी राजेश कुमार ने रविवार को गांव में धर्म सभा का आयोजन किया था। आरोप है कि राजेश धर्म सभा में मौजूद 150 से अधिक लोगों को ईसाई धर्म की खूबियां बताते हुए उन्हें ईसाई धर्म अपनाने को लिए प्रेरित कर रहा था। सभी ग्रामीणों को प्रार्थना कराते हुए राजेश हिन्दू धर्म को निम्न बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर धार्मिक पुस्तकों के साथ ही लिस्ट भी बरामद की। लिस्ट में प्रार्थना सभा में शामिल लोगों के नाम और पते भी थे। पुलिस ने लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे मुख्य आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।



मुख्य आरोपी राजेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मौके से कई संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। प्राथमिक जांच में आरोपी का पंजाब के जालंधर से जुड़ाव मिला है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। हमारी कोशिश धर्मांतरण के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की है।

महिमानाथ उपाध्याय, थाना प्रभारी, हरदत्त नगर गिरंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed