{"_id":"60d60d2a8ebc3e2ff55cee8e","slug":"arrested-two-accused-who-got-land-denama-by-forgery-srawasti-news-lko5841294154","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालसाजी कर भूमि बैनामा कराने वाले दो जालसाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालसाजी कर भूमि बैनामा कराने वाले दो जालसाज गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सतरही में कूटरचित दस्तावेज के सहारे कुछ लोगों ने एक भूमि का बैनामा कराया था। जिसका मामला दर्ज कर सोनवा पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने गुरुवार रात दो जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर पुलिस ने उन्हें संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया है।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम सतरही के मजरा कोरी पुरवा निवासिनी एक महिला की मौत हो गई थी। जिसकी मौत के बाद गांव के ही फूल चंद्र गुरुवचन ने बद्री पुत्र बुद्धू ने कूटरचित दस्तावेज के सहारे एक अन्य महिला को खड़ा कर भूमि का बैनामा करा लिया था। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद मृतका के परिवारीजनों की ओर से सोनवा पुलिस से शिकायत की गई थी।
इस पर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य ने सोनवा पुलिस को मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया था। इस निर्देश के बाद सोनवा थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबिरों को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी ने आरोपियों को सोनवा मोड़ के निकट से गिरफ्तार कर लिया। जिनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर दोनों को संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जालसाजी के दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
इस बारे मे और जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि इन दोनों आरोपियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मृतक महिला के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ा कर जमीन का बैनामा कराया गया था। इस मामले में दो अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।