{"_id":"6467b63f7c493ffe780fd9c5","slug":"arrested-the-scumbag-who-was-running-away-with-one-and-a-half-lakh-rupees-from-the-counter-srawasti-news-c-13-1-244257-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: काउंटर से डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग रहे बदमाश को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: काउंटर से डेढ़ लाख रुपये लेकर भाग रहे बदमाश को दबोचा
Fri, 19 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 19 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
- मुकदमा दर्ज कर फरार साथ की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
इकौना (श्रावस्ती)। वीरपुर चौराहा स्थित किराने की दुकान पर मोटरसाइकिल से पहुंचे दो बदमाश कैश काउंटर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये लेकर भागने लगे। व्यापारी के शोर मचाने पर दुकान के आसपास मौजूद लोगों ने घेर कर इनमें से एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश को कटरा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
नवीन मार्डन थाना कटरा अंतर्गत वीरपुर चौराहा स्थित बलरामपुर मार्ग किनारे राजकुमार गुप्ता एक किराना की दुकान चलाता है। बृहस्पतिवार को राजकुमार अपने पुत्र को दुकान पर बिठा कर खाना खाने घर गया था। इसी बीच मोटरसाइकिल से पहुंचे दो बदमाशों ने दुकान में बैठे व्यापारी पुत्र को धक्का देकर कैश काउंटर में रखा करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल कर भागने लगे।
इस बीच व्यवसायी पुत्र के शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने दौड़ाकर एक बदमाश को दबोच लिया। इस मामले में दुकानदार ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक कटरा धर्मेंद्र कुमार ने पताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान गोंडा के थाना खरगूपुर निवासी के बतौर हुई है। मामला दर्ज कर पुलिस फरार साथी की तलाश कर रही है।