{"_id":"5f6642fd8ebc3e98196ad675","slug":"arrest-wanted-and-warranty-criminals-srawasti-news-lko5409857145","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछित व वारंटी अपराधियों को करें गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछित व वारंटी अपराधियों को करें गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीओ सिटी ने शुक्रवार शाम मल्हीपुर थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपराध समीक्षा भी की। इसमें लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व वांछित तथा वारंटियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। वहीं खामियों को दुरुस्त करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को कहा।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद शुक्रवार शाम मल्हीपुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने थाना परिसर, आगंतुक कक्ष, हवालात, बैरक, मालखाना, भोजनालय, शौचालय, थाना कार्यालय व रजिस्टर आदि को चेक किया। इसके बाद उन्होंने शस्त्रों व अभिलेखों का रखरखाव व परिसर की सफाई जांची।
इसमें मिली कमियों को दूर करने के लिए थाना प्रभारी दद्दन सिंह को निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने थाने पर तैनात विवेचकों के साथ बैठक कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान थाने पर लंबित विवेचनाओं के निस्तारण के संबंध में प्रभारी निरीक्षक सहित विवेचकों को आवश्यक निर्देश दिए। वांछित व वारंटी की गिरफ्तारी करने तथा लंबित प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निपटारा करने के लिए प्रभारी निरीक्षक को कहा।