{"_id":"65bff0876c505f84e70d20e6","slug":"answer-sheets-srawasti-news-c-104-1-srv1001-103417-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आज परीक्षा केंद्रों पर भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आज परीक्षा केंद्रों पर भेजी जाएंगी उत्तर पुस्तिकाएं
Mon, 05 Feb 2024 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 22 फरवरी से प्रारंभ होने वाली परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इसके साथ ही हाईस्कूल में 62 हजार उत्तर पुस्तिका की ए काॅपी व 24 हजार बी काॅपियों भेजी गई हैं। इंटरमीडिएट के लिए 39 हजार उत्तर पुस्तिका की एक कॉपी व 10 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की बी काॅपियों की खेप जिले को मुहैया कराई जा चुकी हैं।
इन उत्तर पुस्तिकाओं को सोमवार से सभी 43 परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों व विद्यालय के प्रधानाचार्यों को सूचना दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक मिथिलेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रश्रपत्रों के कार्टून राजकीय कर्मचारी प्राप्त करेंगे। उन्हें मिलान के बाद स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा। स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई जाएगी। इसकी रिकॉर्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखना होगा।