फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Anjali first in essay competition

निबंध प्रतियोगिता में अंजली प्रथम

Thu, 22 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Anjali first in essay competition
पं0 दीन दयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा में आयोजित कार्यक्रम में विज - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। भिनगा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा व जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इसकी शुरूआत विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने की। इस दौरान चिकित्सकों ने किशोर व किशोरियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक व मानसिक बदलाव की जानकारी दी।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय भयापुरवा में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया गया। इसकी शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वीके सिंह व अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंगहा डॉ. प्रवीण कुमार ने दीप जलाकर की।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं में निबंध प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इसमें अंजली वर्मा प्रथम, अपर्णा श्रीवास्तव द्वितीय व सरिता कुमारी को तृतीय स्थान मिला। जिन्हें सीएमओ ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षिका मंजू गुप्ता, अंजली गोस्वामी व साधना सहित विद्यालय के प्रभारी अधीक्षक संजय कुमार कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय व सीएचसी अधीक्षक इकौना डॉ. एके मिश्र तथा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल हन्नान ने की। इस दौरान अधीक्षक ने छात्राओं को किशोरावस्था में होने वाले बदलाव के बारे में जानकारी दी, साथ ही किशोरियों को पौष्टिक आहार लेते रहने की सलाह दी।

ब्लाक समन्वयक नाजिम खान ने एनीमिया से बचने के लिए खान पान पर ध्यान देने व आयरन तथा प्रोटीन युक्त भोजन के साथ साप्ताहिक आयरन की नीली गोली लेने की सलाह दी। इस दौरान वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ. शकुंतला मिश्रा, डॉ. अरविंद, डॉ. शाहिना बानो, आशुतोष मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव, सुमन राय, ओम प्रकाश मौर्य, राम बिहारी वाजपेई, हनुमान प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed