फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Angry villagers protested due to lack of development work

Shravasti News: विकास कार्य न कराने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 13 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers protested due to lack of development work
गांव में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते शंकरपुर के ग्रामीण। 
सिरसिया(श्रावस्ती)। शंकरपुर में विकास कार्य न कराने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि गांव में जिम्मेदारों की अनदेखी से विकास कार्य नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि बारिश में रास्ते पर जलभराव हो जाता है। इससे निजात पाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि बरसात में गांव में जल निकासी की समस्या रहती है। पंचायत भवन भी जर्जर है। ननगोडे बताते हैं कि यहां की नालियां सड़क से ऊंची हैं, जिससे रास्ते का पानी नाली में नहीं जा पता है। सैफू, राम सहेनी व तीरथराम गुप्ता ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से विकास कार्य की गुहार लगाई पर ध्यान नहीं दिया गया। रामरूप ने कहा , गांव में मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों में बाहरी मजदूरों व रोटावेटर चलाकर काम कराया जाता है। इससे लोगों को मनरेगा योजना से रोजगार नहीं मिल पाता है। चिल्हरिया बघौड़ा मार्ग से गांव को जाने वाली पक्की सड़क जर्जर है, इसकी मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed