फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   An old man died after getting electrocuted while chasing away a monkey

Shravasti News: बंदर भगाते समय करंट की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Fri, 13 Jun 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 13 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
An old man died after getting electrocuted while chasing away a monkey
सिरसिया (श्रावस्ती)। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम शाहपुर बरगदवा में बृहस्पतिवार सुबह बंदरों को भगाते समय एक वृद्ध हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया।
विज्ञापन


दो तरफ से जंगल से घिरा होने के कारण सिरसिया क्षेत्र के गांवों में बंदरों का आतंक रहता है। बृहस्पतिवार सुबह ग्राम शाहपुर बरगदवा पहुंचे बंदरों के झुंड ने उत्पात मचाना शुरू किया। इस पर गांव निवासी रामबरन यादव (60) घर में रखा लोहे का पाइप लेकर बंदरों को भगाने लगे।
विज्ञापन


अचानक कुछ बंदर बिजली के खंभे पर चढ़ गए जिन्हें भगाते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया और रामबरन करंट से झुलस गए। परिजन जब तक कुछ समझ पाते व उनको अस्पताल ले जाने का प्रयास करते, उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सिरसिया पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। रामबरन की मौत से परिवार में मातम पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed