फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   All people are equal before law

कानून की नजर में सभी लोग एक समान

Tue, 10 Nov 2020 09:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
All people are equal before law
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को न्यायालय परिसर भिनगा में विधिक सेवा दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश ने की। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश साकेत बिहारी दीपक ने कहा कि कानून अमीर व गरीब, छोटा व बड़ा नहीं मानता। कानून की नजर में सभी लोग एक समान हैं। सभी को सस्ता व सुगम न्याय मिले, यही न्याय की अवधारणा है।
विज्ञापन

विधिक सेवा दिवस पर उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों को कानून की जानकारी दी। लोगों को सुलभ कानूनी न्याय के प्रति जागरूक किया। वहीं प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व सिविल जज प्रवर खंड जयहिंद कुमार सिंह ने कहा कि सभी नागरिकों के लिए उचित, निष्पक्ष और न्याय प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए नौ नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन

इसकी शुरूआत पहली बार वर्ष 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय की ओर से समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए की गई थी। निशुल्क विधिक सेवाऐं राष्ट्रीय स्तर पर, राज्य स्तर पर, जिला स्तर पर, तालुका, सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय स्तर पर की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 का गठन समाज के कमजोर वर्गों को निशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिए और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए उद्देश्य से किया गया है। इस दौरान प्रभात सिंह सिविल जज अवर खंड, आशुतोष पाठक, राकेश कुमार, पीयूष कृष्ण मिश्रा, दयाराम, ब्रम्हवादिनी शुक्ला, अफरोज फातिमा, राकेश चैहान, उमाशंकर भार्गव, संजय, सुशील मिश्रा, शंभू यादव, दीप चंद्र सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed