फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Albendazole doses were administered to students

Shravasti News: विद्यार्थियों को खिलाई एल्बेंडाजोल की खुराक

Wed, 11 Feb 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Wed, 11 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Albendazole doses were administered to students
केंद्रीय विद्यालय में छात्रा को एल्बेंडाजोल ​खिलाते डीएम
श्रावस्ती। स्वास्थ्य विभाग फिट इंडिया अभियान चला रहा है। इसके तहत मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय भिनगा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान डीएम अश्विनी कुमार पांडेय ने विद्यार्थियों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाकर अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि हम सभी को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। शासन की ओर से जिले में एक से 19 वर्ष आयु तक के पांच लाख 32 बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह लक्ष्य हम सभी को पूरा करना है, जिससे बच्चों कृमि से मुक्ति मिल सके और उन्हें भोजन का शत-प्रतिशत पोषण मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से अपील की कि वे बच्चों को यह दवा अवश्य खिलाएं और किसी भी प्रकार की गलतफहमी से बचें। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। सीएमओ डाॅ. एके सिंह ने बताया कि सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर निर्धारित तिथि पर एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जो बच्चे किसी कारण से उस दिन दवा नहीं खा पाएंगे, उनके लिए एक मॉप-अप डे भी निर्धारित कर दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी भंगहा डाॅ. सत्य शरण, यूनीसेफ के अनुराग सिंह, डीईआईसी मैनेजर प्रतीक शाक्य, डीसीपीएम राकेश गुप्ता व आरबीएसके के कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed