फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Ajay Pandey was elected president and Shubhakaran as general minister

अजय पांडे अध्यक्ष व शुभकरन चुने गए महामंत्री

Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ajay Pandey was elected president and Shubhakaran as general minister
जमुनहा (श्रावस्ती)। न्यू माडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा का सोमवार को चुनाव कराया गया। इसमें अध्यक्ष पद पर अजय कुमार पांडे, महामंत्री पद पर शुभकरन शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र प्रताप वर्मा विजयी हुए।
विज्ञापन

न्यू माडर्न बार एसोसिएशन तहसील जमुनहा में अधिवक्ताओं के कुल 98 मत हैं। सोमवार को हुए मतदान में मात्र 95 अधिवक्ताओं ने ही वोट डाला। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में अजय कुमार पांडे को 54 मत मिले जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी रामेंद्र कुमार यादव को 40 मत मिले। इस दौरान अजय कुमार पांडे को 14 मतों से विजयी घोषित किया गया। एक मत अवैध मिला।
विज्ञापन

वहीं महामंत्री पद के लिए हुए मतदान में शुभकरन शर्मा 49 मत पाकर विजेता घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी बीरबल वर्मा को 24 मत मिले जबकि सिराज अहमद को मिले 22 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र प्रताप वर्मा 51 मत पाकर विजय घोषित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी चौधरी शिवशंकर को 44 मत ही मिले। कनिष्क उपाध्यक्ष पद पर प्रहलाद प्रसाद, कोषाध्यक्ष पद पर प्रहलाद यादव, सहमंत्री पद पर जय प्रकाश, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर मनीष कुमार वर्मा को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एल्डर कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद राशिद खां कल्याणपुरी, तीरथराम यादव, सुरेंद्र कुमार वर्मा, दीपचंद वर्मा ने विजेताओं को फूल-माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed