फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocates will be on mass leave today

Shravasti News: आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे अधिवक्ता

Tue, 12 May 2026 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 12 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Advocates will be on mass leave today
 दीवानी परिसर में बैठक करते अ​धिवक्ता। - फोटो : दीवानी परिसर में बैठक करते अ​धिवक्ता।
श्रावस्ती। अधिवक्ता परिवार पर हमले के विरोध में प्राथमिकी दर्ज न होने पर मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन श्रावस्ती के अधिवक्ताओं ने सोमवार को बैठक की और मंगलवार को सामूहिक अवकाश की घोषणा की।
विज्ञापन


अधिवक्ता प्रियंका मिश्रा और उनके ससुर पर रविवार को गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया था। इकौना पुलिस ने तहरीर के बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की, जिसके बाद प्रियंका ने अधिवक्ता संघ से न्याय की गुहार लगाई। सोमवार को सभी अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहे और एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी राहुल भाटी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी से सकारात्मक आश्वासन न मिलने पर अधिवक्ताओं ने मंगलवार को भी सामूहिक अवकाश पर रहने और सुबह 11 बजे सिविल कोर्ट परिसर के गेट नंबर एक पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक में अधिवक्ता रामचन्द्र वर्मा, पूर्व अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, अशोक सिंह, अरुण मिश्रा, केके तिवारी, राजेंद्र पांडेय, मोहम्मद नफीस, अभिषेक त्रिपाठी व वेद प्रकाश मिश्रा आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed