फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocates protest against the killing of lawyers

वकीलों की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

Wed, 23 Oct 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Advocates protest against the killing of lawyers
श्रावस्ती। मेरठ में वकीलों की हत्या के विरोध में इकौना के अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम इकौना को सौंपा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी इकौना राजेश मिश्रा को तहसील अधिवक्ता संघ इकौना के अध्यक्ष बुद्धिसागर मिश्रा व महामंत्री राधेश्याम वर्मा ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें अधिवक्ताओं ने कहा है कि प्रदेश में अपराधी बेखौफ है। आए दिन कहीं न कहीं आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
विज्ञापन

18 अक्तूबर को मेरठ में दिनदहाड़े अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा व अभिषेक सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें अभी तक किसी हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अधिवक्ताओं में नाराजगी है। ऐसे में अधिवक्ताओं ने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराने तथा मृतक अधिवक्ताओं के परिवारीजनों को बीस-बीस लाख रुपये अहेतुक सहायता दिलाने एवं परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

ज्ञापन देने वालों में तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा, अरुणेंद्र कांत सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, हसमत खान, रामकुमार शुक्ला, रामकुमार यादव, राजकुमार तिवारी, विजय कुमार पांडेय, अरविंद कुमार तिवारी, अनुराग शर्मा सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed