फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advocates burnt the effigy of the government along with the CM

Shravasti News: अधिवक्ताओं ने सीएम के साथ फूंका सरकार का पुतला

Fri, 15 Sep 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 15 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Advocates burnt the effigy of the government along with the CM
श्रावस्ती/इकौना। हापुड़ की घटना को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं ने बृहस्पतिवार को बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर इकौना तहसील में मुख्यमंत्री का तो भिनगा में प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ अधिवक्ताओं की लंबी खिचती हड़ताल के कारण वादकारियों की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। हड़ताल के कारण राजस्व, सिविल व अपराध कोर्ट में वादों की सुनवाई न हो पाने के कारण तारीख पर तारीख मिलने से काफी परेशानी हो रही है। मॉडल जिला बार एसोसिएशन भिनगा में अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष ओम प्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में हापुड़ की घटना के विरोध में दीवानी न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

आंदोलित वकील हापुड़ के डीएम व एसपी का स्थानांतरण किए जाने, दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग कर रहे थे। इकौना में भी आंदोलित अधिवक्ताओं ने तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वंशराज शुक्ल व महामंत्री संजय सिंह ने नेतृत्व में तहसील परिसर में प्रदर्शन कर सीएम योगी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed