फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Advised to follow traffic rules

Shravasti News: यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी

Sat, 19 Apr 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 19 Apr 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Advised to follow traffic rules
श्रावस्ती। मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी मोहम्मद शमीम ने टीम के साथ शुक्रवार को वाहनों की जांच कर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी ने कहा कि खुद भी सुरक्षित रहें तथा दूसरे को सुरक्षित रखने के लिए यातायात नियमों का पालन भी करें। वाहनों की लाइट सही होनी चाहिए। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम रहती हैं। इस दौरान कोई मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन करता मिला, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को बैठाकर व पायदान पर लटकाकर चलता मिला या वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने वालों के साथ ही शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed