फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Administration alert mode Muharram district divided into 8 zones 33 sectors 11 sensitive places identified

Shravasti: मोहर्रम पर अलर्ट मोड में प्रशासन, 8 जोन और 33 सेक्टर में बंटा जिला, 11 संवेदनशील स्थल चिन्हित

Fri, 04 Jul 2025 02:56 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Jul 2025 02:56 PM IST
सार

मोहर्रम पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से श्रावस्ती जिले को 3 सुपर जोन, 8 जोन और 33 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। इसी के साथ सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी के साथ 11 संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

विज्ञापन
Administration alert mode  Muharram  district divided into 8 zones  33 sectors 11 sensitive places identified
बैठक कर अफसरों ने की तैयारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मोहर्रम के त्योहार पर शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन व 33 सेक्टर में बांटा गया है। यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जिले में कुल 2677 ताजिया को 195 स्थल (कर्बला) में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ताजिया ले जाने वाले स्थानों पर 145 कैमरे लगवाए गए हैं। साथ ही जिले को 11 संवेदनशील स्थलों की विशेष निगरानी कराई जाएगी।

विज्ञापन


इस बारे में और जानकारी देते हुए एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जिले में रविवार छह जुलाई को मोहर्रम का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग जगह-जगह ताजिया रखते है। दसवीं के दिन इन ताजियों को जुलूस के रूप में एकत्र कर नजदीकी कर्बला ले जाकर सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ऐसे में मोहर्रम पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में जोनल व सेक्टर अधिकारी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


ये  भी पढ़े- Lucknow News : सीएम योगी ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ, 800 प्रजातियों को देखने और चखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन व 33 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही 11 संवेदनशील स्थान चिन्हित किए गए हैं। यहां समुचित पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर पीआरवी के वाहन निरंतर भ्रमणशील रहेंगें। साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

ये भी पढ़े- UP Government Jobs : ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए अब ट्रिपल-सी कोर्स अनिवार्य, नई नियमावली लागू

त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए थाना स्तर पर पीस कमेटी व जिला स्तर सेन्ट्रल पीस कमेटी की बैठक कराई जा चुकी है। सोशल मीडिया पर 24 घंटे विशेष निगरानी रखी जाएगी, यदि कोई व्यक्ति ऐसी पोस्ट करता है जिससे अमन-चैन में बाधा उत्पन्न होने की आशंका हो, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। लोगों में सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए पुलिस बल निरंतर फ्लैग मार्च कर रही है। साथ ही सभी स्थानों को क्यूआरटी व पीएसी के रूप में अतिरिक्त बल प्रदान किया गया है । जिले में कुल 2677 ताजिया को 195 स्थल (कर्बला) में सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। ताजिया ले जाने वाले स्थानों पर 145 कैमरे लगाए गए हैं। इनसे किसी भी स्थिति से निपटने हेतु निगरानी की जाएगी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed