फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Action taken against Noori Baba under NSA

Shravasti News: नूरी बाबा पर एनएसए के तहत हुई कार्रवाई

Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sat, 22 Mar 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Action taken against Noori Baba under NSA
 नूरी बाबा।
श्रावस्ती। मदरसा संचालक नूरी बाबा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां उसके विरुद्ध एनएसए के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं दूसरी तरफ उसके आय के स्रोत व संपत्ति का ब्योरा भी खंगाला जाएगा। ऐसे में उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


मल्हीपुर के लक्ष्मनपुर गंगापुर निवासी मुबारक अली उर्फ नूरी बाबा को एक जनवरी 2025 को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसके पास से नकली नोट, नोट छापने में प्रयुक्त प्रिंटर व अन्य सामान बरामद किया गया था। बाद में उसके विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजा गया। अब इस मामले में पुलिस रिपोर्ट के आधार पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने नूरी बाबा के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की है। वहीं इस मामले की जांच एएसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी कर रही है। एसआईटी नूरी बाबा के मुंबई व नेपाल सहित पश्चिम बंगाल कनेक्शन की जांच करने के साथ ही उसके आय के स्रोत व अर्जित संपत्ति का ब्योरा भी खंगालेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed