फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   ABVP's performance in schools due to chaos

स्कूलों में अव्यवस्था को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन

Thu, 21 Nov 2019 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
ABVP's performance in schools due to chaos
डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। माध्यमिक स्कूलों में व्याप्त खामियों को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंप कर व्यवस्था सुधार की मांग की। मांगें न माने जाने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रपाल को सौंपे ज्ञापन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों बिना मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों को बंद कराने की मांग उठाई। इसके साथ अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों पर रोक लगाने, मानक विहीन विद्यालय तथा बोर्ड फीस 600 रुपये से ज्यादा वसूलने वाले विद्यालयों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी ने कहा कि मानक विहीन जंगल किनारे बनाए गए बोर्ड परीक्षा केंद्र का फिर से सत्यापन एवं परीक्षार्थियों के सुविधा के अनुसार केंद्र का निर्धारण किया जाए। पांच वर्ष के अंदर माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व मान्यता के समय पंजीकृत शिक्षकों की सूची सार्वजनिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकौना के एक विद्यालय में 1500 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि उनके बैठने के लिए स्कूल के पास स्थान नहीं है। ऐसे विद्यालयों पर कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला संयोजक रुद्र त्रिपाठी, देवेश मिश्र, आशीष सिंह, अमित पांडेय, प्रखर श्रीवास्तव, शुभम श्रीवास्तव, स्पर्श गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, हर्षित मिश्र, उमेश वर्मा, संतोष पांडेय, नीरज पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed