{"_id":"65e76fb2a6dbc7949f0ceb04","slug":"abvp-protest-against-sandeshkhali-incident-srawasti-news-c-104-1-slko1050-103874-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: संदेशखाली की घटना के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: संदेशखाली की घटना के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन
Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Wed, 06 Mar 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में मंगलवार को एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने जिला संयोजक के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीएम कृतिका शर्मा को सौंपा।
ज्ञापन में एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रज्वल मिश्रा ने कहा कि कुछ वर्षों से पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के संदेशखाली क्षेत्र की महिलाओं का यौन शोषण, उनकी सामूहिक अस्मिता का हनन व परिवारों पर सुनियोजित अत्याचार हो रहा है। जिसका अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विरोध करता है। जिला संयोजक विराट शुक्ला ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संरक्षण में सत्तारूढ़ पार्टी के नेता संदेशखाली की महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने संदेशखाली के घटना की जांच केंद्रीय एजेंसियों से कराने, दोषियों पर कार्रवाई करने, पीड़ितों को संरक्षण देने, उन्हें नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान करने तथा भयमुक्त वातावरण देने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती की मांग किया है। ज्ञापन देने वालों में राधिका, नंदिनी, अनिता, रश्मि, अनुज सिंह, मनीष कसौधन अनूप शुक्ला, करन शुक्ला, विपिन तिवारी, दीपक सिंह, ऋषभ शुक्ल, शिवम, आकर्ष व आशीष शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।