{"_id":"680000bfbe4febdf2402a4e8","slug":"a-young-man-who-went-to-take-bath-in-rapti-river-with-his-friends-drowned-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110600-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दोस्तों संग राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दोस्तों संग राप्ती नदी में नहाने गया युवक डूबा
Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
अजीत कुमार सिंह की फाइल फोटो।
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती नदी के ककरदरी घाट पर बुधवार दोस्तों संग नहाने गया युवक नदी में डूब गया। साथियों ने उसे नदी से निकालकर सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मल्हीपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम बहेलियन निवासी अजीत कुमार सिंह (22) पुत्र अमर सिंह अपने दोस्त शुभम सिंह, रतन सिंह, जगदंबा, गोविंद, महेश व मोहित के साथ बुधवार को घर से टहलने के लिए निकला था। इस दौरान सभी मल्हीपुर क्षेत्र अंतर्गत राप्ती नदी के ककरदरी घाट पर नहाने चले गए। नदी में नहाते समय पैर फिसलने के कारण अजीत नदी में डूबने लगा। जब तक साथी उसे बचाने का प्रयास करते वह नदी में डूब गया। साथियों ने उसे तलाश कर आनन-फानन सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने अजीत को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सक की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने परिजनों की तहरीर पर शव का पंचनामा भराकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर हाल बेहाल है।