फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A young man who had gone out to distribute his sister's wedding card died in an accident.

Shravasti News: बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की हादसे में मौत

Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 10 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A young man who had gone out to distribute his sister's wedding card died in an accident.
प्रमोद की मौत की सूचना के बाद सीएचसी में मौजूद परिजन।  -संवाद
श्रावस्ती/तुलसीपुर। मल्हीपुर क्षेत्र में परसा-डेहरिया मार्ग पर डेहरिया चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बालू लदे डंपर की टक्कर से बाइक सवार शिवगढ़ निवासी प्रमोद वर्मा (28) की मौत हो गई। रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पहुंचे। राहगीरों के मुताबिक युवक ने हेलमेट लगा रखा था।
विज्ञापन


प्रमोद के पिता आत्माराम वर्मा ने बिलखते हुए बताया कि 13 मई को उनकी बेटी निशा देवी की शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही हैं। शनिवार को बेटा प्रमोद शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक से इंदवा टिकुइया निवासी सबीतराम वर्मा के यहां जा रहा था। उसके साथ गांव निवासी दिलीप वर्मा (20) भी थे।
विज्ञापन


कनीबोझी-भिनगा मार्ग पर मल्हीपुर क्षेत्र में लक्ष्मनपुर कोठी गांव की ईदगाह के पास सामने से आ रहे बालू लदे डंपर ने प्रमोद को टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही बेटे की मौत हो गई। दिलीप को मामूली चोट आई। राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रमोद की मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता आत्माराम ने आगे बताया कि मल्हीपुर थाने में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed