फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A woman going to her maternal home fell from a bike and died

Shravasti News: मायके जा रही महिला बाइक से गिरी, मौत

Thu, 11 Sep 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 11 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
A woman going to her maternal home fell from a bike and died
श्रावस्ती। राजावीरपुर गांव के पास मंगलवार शाम एक महिला अनियंत्रित होकर बाइक से गिर गई। गंभीर रूप से घायल महिला को उनके पति ने भंगहा सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय पहुंचते-पहुंचते उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


भिनगा क्षेत्र के ग्राम राजावीरपुर निवासी सुरेश गौतम मंगलवार की शाम बाइक से अपनी पत्नी दुलारा (23) व साली रीता (12) को उनके घर छोड़ने बहराइच जिले के किशुनपुर मीठा गांव जा रहे थे।
विज्ञापन


तीनों गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि दुलारा व रीता चलती बाइक पर आपस में सामान की अदला-बदली करने लगीं। उसी दौरान दुलारा का संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से गिर गईं। रीता के चिल्लाने पर सुरेश ने बाइक रोकी और दुलारा को लेकर सीएचसी भंगहा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुलारा की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने दुलारा को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed