फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A three-year-old boy who had come to his uncle's wedding was crushed to death by an ambulance.

Shravasti News: फूफा के यहां शादी में आए तीन साल के बच्चे की एंबुलेंस से कुचलकर मौत

Sat, 23 May 2026 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A three-year-old boy who had come to his uncle's wedding was crushed to death by an ambulance.
बच्चे की मौत होने के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण। - फोटो : बच्चे की मौत होने के बाद अस्पताल में मौजूद परिजन व ग्रामीण।
तुलसीपुर। बहराइच जिले के भक्तापुर गांव निवासी सैफुल्ला (3) की बृहस्पतिवार देर रात एंबुलेंस से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सैफुल्ला अपने पिता मुनीम अहमद के साथ बृहस्पतिवार को मल्हीपुर क्षेत्र के वीरगंज बाजार निवासी फूफा मेराज अहमद के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए आया था। समारोह का आयोजन वीरगंज से सीएचसी जाने वाले मार्ग के किनारे था। सभी लोग शादी में व्यस्त थे। इसी बीच सैफुल्ला खेलते-खेलते अचानक सड़क पर पहुंच गया और रास्ते से गुजर रही 102 नंबर की एंबुलेंस की चपेट में आ गया। परिजनों ने उसे सीएचसी मल्हीपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सैफुल्ला की मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed