फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   A family saved from disintegration after the intervention of the mediation center

Shravasti News: मध्यस्थता केंद्र के हस्तक्षेप के बाद बिखरने से बचा एक परिवार

Thu, 21 Sep 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Thu, 21 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
A family saved from disintegration after the intervention of the mediation center
श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के एक गांववासी महिला का विवाह बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। उसका पति भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल में तैनात था। दोनों में विवाद के बाद महिला को मायके वाले वापस घर ले आए थे। जिसका मामला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय सिंह के न्यायालय में पहुंचा था। जहां से दोनों पक्षों को मध्यस्थता केंद्र भेजा गया था। जहां मध्यस्थता के बाद दंपती साथ रहने को राजी हुए।
विज्ञापन


आत्महत्या के लिए उकसाने वाले दो गिरफ्तार
श्रावस्ती। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर निवासी ने पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा था। उसका आरोप था कि उसकी मां को पड़ोस की महिला ने बाग में ईंट से मारा था। घर पहुंची मां ने कंडेल का बीज खाकर जान दे दी। मल्हीपुर पुलिस ने श्रीनगर के मजरा चमारनपुरवा निवासी राम मनोहर की पत्नी व भोला उर्फ रामहर्ष के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed