{"_id":"68852d63498a558474060ac6","slug":"a-bridge-should-be-constructed-on-the-katra-mathura-ghat-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112999-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: कटरा मथुरा घाट पर हो पुल का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: कटरा मथुरा घाट पर हो पुल का निर्माण
Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों संग बैठक करते सीएम । -स्रोत : स्वयं विधायक श्रावस्ती
इकौना (श्रावस्ती)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देवीपाटन मंडल के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय ने मुख्यमंत्री को पत्र देकर राप्ती नदी के कटरा-मथुरा घाट पर पुल बनवाने की मांग की।
मुख्यमंत्री को सौंपे पत्र में विधायक ने कहा कि राप्ती नदी के कटरा-मथुरा घाट पर दीर्घ सेतु की आवश्यकता है। यह सेतु बलरामपुर व श्रावस्ती को आपस में जोड़ेगा। इसके निर्माण से क्षेत्रवासियों के कटरा से मथुरा होते हुए पांडव कालीन विभूतिनाथ मंदिर व शक्तिपीठ मां पाटेश्वरी देवी पाटन मंदिर जाने में काफी सहूलियत होगी।
इस मार्ग से आवागमन काफी अधिक होता है लेकिन पुल न होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में यहां पुल निर्माण जरूरी है।विधायक ने बहराइच-ककरदरी मार्ग व लक्ष्मण नगर-गिलौला मार्ग का उच्चीकरण कर 10 मीटर चौड़ा कराने, सीताद्वार कॉरिडोर बनाने सहित कई अन्य ग्रामीण मार्गों के उच्चीकरण की मांग की है। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सभी मांगे मानते हुए उसे पूरा कराने का आश्वासन दिया है।