फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   98.68 percent voting took place amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच 98.68 प्रतिशत हुआ मतदान

Sat, 09 Apr 2022 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
98.68 percent voting took place amid tight security
भिनगा तहसील में मतदान कर बाहर निकलते जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व अन्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। बहराइच-श्रावस्ती विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार को जिले में पांच मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। जहां 98.68 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों की ओर जाने वाले मार्गों की बैरीकेडिंग कराने के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था।
विज्ञापन

बहराइच श्रावस्ती विधान परिषद सदस्य पद के लिए शनिवार सुबह 8 बजे मतदान प्रारंभ हुआ। शुरुआत में इसकी गति काफी धीमी रही। सुबह 10 बजे तक जहां गिलौला में 22.22 प्रतिशत मतदान हुआ वहीं इकौना में मात्र 3.48 प्रतिशत मतदान हुआ। भिनगा व जमुनहा की अपेक्षा सिरसिया क्षेत्र में मतदान की गति धीमी रही। वहीं दोपहर दो बजे तक गिलौला व भिनगा में करीब 93 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि शाम चार बजे तक जिले में कुल 98.68 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान के बाद सील मतपेटिकाओं को बहराइच के ठाकुर हुकुम सिंह महाविद्यालय में जमा करने के लिए ले जाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र व सपा विधायक इंद्राणी वर्मा ने जहां भिनगा तहसील में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे ने ब्लॉक सभागार इकौना में जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में शनिवार को हुए मतदान के लिए कुल 983 मतदाता थे। जिनमें 511 पुरुष व 472 महिला मतदाता शामिल थीं। जिले में मतदान के दौरान पूरी तरह से शांति व्यवस्था बनी रही। इस दौरान डीएम नेहा प्रकाश व एसपी अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार मतदान प्रतिशत
सुबह दस बजे
जमुनहा- 12.81 प्रतिशत
भिनगा- 12.69 प्रतिशत
सिरसिया- 9.84 प्रतिशत
गिलौला- 22.22 प्रतिशत
इकौना- 3.48 प्रतिशत
कुल-12.11 प्रतिशत
दोपहर दो बजे
जमुनहा- 86.21 प्रतिशत
भिनगा- 92.89 प्रतिशत
सिरसिया- 89.64 प्रतिशत
गिलौला- 93.65 प्रतिशत
इकौना- 92.54 प्रतिशत
कुल- 90.95 प्रतिशत
शायं- चार बजे
जमुनहा- 97.04 प्रतिशत
भिनगा- 97.46 प्रतिशत
सिरसिया- 100.00 प्रतिशत
गिलौला- 100.00 प्रतिशत
इकौना- 99.00 प्रतिशत
कुल- 98.68 प्रतिशत
मतदाताओं का ब्लॉकवार आंकड़ा
ब्लॉक पुरुष महिला कुल
जमुनहा 106 97 203
सिरसिया 94 99 193
गिलौला 91 98 189
इकौना 116 85 201
हरिहरपुररानी 105 92 197
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed