फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   959365 poor will benefit from cabinet decision

कैबिनेट के फैसले से 959365 गरीबों को मिलेगा फायदा

Wed, 08 Jul 2020 09:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
959365 poor will benefit from cabinet decision
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री के आवास पर बुधवार को केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार, उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडरों की अवधि बढ़ाने के साथ ही कारोबारियों व कर्मचारियों को ईपीएफ सहायता व कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने के साथ ही शहरी प्रवासियों को सस्ता किराए का मकान देने की मंजूरी प्रदान की गई है। इससे जिले के करीब 959365 गरीबों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को जुलाई से नवंबर तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान की गई है। इसके तहत जिले में पात्र गृहस्थी व अंत्योदय के कुल 138538 कार्डधारकों व 814402 यूनिट सदस्यों को पांच किलोग्राम प्रति व्यक्ति चावल मुहैया कराया जाएगा। इसके साथ ही कारोबारियों व कर्मचारियों को 24 फीसदी ईपीएफ मदद की भी मंजूरी दी गई है। इसका नौकरी पेशा व व्यापारियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

वहीं उज्जवला योजना के तहत मिलने वाले तीन सिलेंडरों की अवधि को जून से बढ़ाकर अब सितंबर तक कर दिया गया है। इससे जिले के इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के 49170, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन के 40407 व हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 40748 उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कैबिनेट में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत उप योजना के रूप में शहरी प्रवासियों व गरीबों के लिए किफायती किराए के आवास देने को मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे जिले में वापस लौटे कुल साठ हजार के सापेक्ष करीब दस हजार शहरी प्रवासियों व गरीबों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर बनाने को स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसका जिले के किसानों को भी लाभ मिलेगा।
गरीबों के लिए बेहतर कर रही सरकार
भिनगा नगर निवासी अकबरी बताती हैं कि उन्हें उज्जवला योजना के तहत निशुल्क गैस कनेक्शन मिला था। पहले लॉकडाउन अब कंटेनमेंट जोन बनने के कारण रोजी रोजगार ठप है। ऐसे में सरकार की ओर से निशुल्क गैस सिलेंडर पांच माह तक देने का जो फैसला लिया गया है वह गरीबों के लिए हितकर है।

अनीता देवी बताती हैं कि उन्हें लॉकडाउन के दौरान निशुल्क खाद्यान्न मिला था। जिससे सहूलियत मिली थी। सरकार ने अभी नवंबर तक निशुल्क खाद्यान्न देने का जो फैला लिया है। वह गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। शहनाज बताती हैं कि उन्हें आवास का लाभ मिला है। इसके साथ ही सरकार फ्री में अनाज व गैस सिलेंडर भी दे रही है। ऐसा करके सरकार गरीबों के लिए बेहतर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed