{"_id":"69a1e193e2ec0f56230e39d0","slug":"926-high-school-students-and-three-intermediate-students-were-absent-shravasti-news-c-104-1-srv1004-118352-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हाईस्कूल के 926 व इंटर के तीन विद्यार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हाईस्कूल के 926 व इंटर के तीन विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों की तलाशी लेते शिक्षक
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शुक्रवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा आयोजित करवाई। 41 केंद्रों पर कुल 8086 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों की परीक्षा दी। वहीं, 929 विद्यार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। इस दौरान सचल दल व अन्य जांच दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
यूपी बोर्ड की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। हाईस्कूल के गणित विषय की परीक्षा में कुल 8885 में से 7959 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 926 विद्यार्थी परीक्षा से नदारत रहे। इंटरमीडिएट के वीओसी एनटीटीसी केयर, वीओसी क्रॉप पीटी टेक्नोलॉजी व वीओसी एम हेल्थ लैब विषय की परीक्षा हुई। इसमें 130 में से 127 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि तीन विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान कहीं भी कोई छात्र अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।
संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में 10 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित
गिलौला। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने गिलौला स्थित सुरभारती निगम विद्यापीठ गुरुकुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया। प्रथम पाली में उत्तर माध्यमा प्रथम में अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें 37 में से 32 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि पांच विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। चित्रकला विषय में 13 में से 11 विद्यार्थी उपस्थित रहे। वहीं, दो विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में उत्तर माध्यमा द्वितीय के अंग्रेजी विषय में 29 में से 26 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि तीन विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, चित्रकला की परीक्षा में सभी तीन विद्यार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कोई विद्यार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करता नहीं पाया गया।