फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   सीएचसी सिरसिया का डीएम ने किया निरीक्षण मिली खामियां

सीएचसी सिरसिया का डीएम ने किया निरीक्षण मिली खामियां

Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी सिरसिया का डीएम ने किया निरीक्षण मिली खामियां
श्रावस्ती। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया का शनिवार को डीएम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों पर सीएमओ को फटकार लगाते हुए व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन


भविष्य में खामियां मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने शनिवार को सीएचसी सिरसिया का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें परिसर में काफी गंदगी देखने को मिली।
विज्ञापन


इस पर सीएचसी अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए सप्ताह में एक दिन श्रम दान करने का निर्देश दिया। साथ ही आवासों पर डस्टबिन रखने को कहा।

परिसर में डीएम ने देखा कि एक जीप खड़ी है, जिसे अब तक निष्प्रयोज्य घोषित नहीं किया गया है। इस पर साथ में मौजूद सीएमओ डॉ. बीके सिंह से कारण पूछा तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर सीएमओ को फटकार लगाते हुए जीप के निष्प्रयोजन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सीएचसी में निर्माणाधीन लेवर रूम की भी जांच की।

इसमें कार्रदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएम ने नेत्र कक्ष, पैथोलॉजी, कंगारू मदर केयर कक्ष व एमसीडीएस सहित अन्य कक्षों का निरीक्षण किया गया।


चश्मा का वितरण न होने की शिकायत पर जब कैंप के संबंध में अभिलेख मांगा गया तो कोई भी अभिलेख नहीं दिखाया जा सका। इस पर नाराजगी जताते हुए चश्मा वितरण कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed