फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   निरीक्षण में मिली खामियों को एक सप्ताह में दुरुस्त करें विभागाध्यक्ष

निरीक्षण में मिली खामियों को एक सप्ताह में दुरुस्त करें विभागाध्यक्ष

Mon, 14 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण में मिली खामियों को एक सप्ताह में दुरुस्त करें विभागाध्यक्ष
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का सोमवार को सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई खामियां देखने को मिलीं।
विज्ञापन


इस पर जहां उन्होंने पटल सहायकों को फटकार लगाई, वहीं जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

मुख्य विकास अधिकारी अवनीश राय ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।

उन्होंने देखा कि यहां तैनात सहायक विनय कुमार की सेवाएं 31 मार्च 2018 तक ही सत्यापित हैं जबकि उनकी वेतन वृद्धि पहली जुलाई 2018 तक लगाई गई है।

लेखा के अनुसार अर्जित अवकाश 300 दिवस शेष हैं जबकि 365 दिन दर्शाया गया है। इतना ही नहीं उनका 286 दिन का चिकित्सा अवकाश भी शेष है।

इससे यह प्रमाणित होता है कि पटल सहायक द्वारा अवकाश लेखे को भरा नहीं जा रहा है। जीपीएफ पासबुक में भी फरवरी 18 के बाद से कटौती का विवरण नहीं भरा गया है और न ही 2007 के बाद सेवा इतिहास ही भरा गया है।

कनिष्ठ सहायक सुरेश कुमार द्वारा संपत्ति का विवरण संलग्न नहीं किया गया है। उनका सेवा इतिहास भी अपूर्ण पाया गया। यहां जनता मुलाकाती पंजिका में शिकायतकर्ता का विवरण, मोबाइल नंबर, निस्तारण का विवरण भी दर्ज नहीं मिला।
विज्ञापन


न ही जन प्रतिनिधि पंजिका में निस्तारण का विवरण दर्ज किया गया था। एसपीएस पंजिका में 4550 रुपये के डाक टिकट शेष मिले। गार्ड फाइल का रखरखाव ही नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पावना भुगतान के लिए निदेशालय को पत्र भेजा गया था। इसके साथ ही यहां कर्मचारियों का आई कार्ड व नाम पट्टिका नहीं मिली।

आलमारी में पत्रावलियों का रैकवार डिस्प्ले नहीं लगाया गया था। इस पर पटल सहायकों को सीडीओ ने कड़ी फटकार लगाई गई। इसके साथ ही उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को एक सप्ताह में व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed