{"_id":"60aa91588ebc3e34fa148c6d","slug":"86-won-the-battle-with-corona-got-29-positive-srawasti-news-lko579285763","type":"story","status":"publish","title_hn":"86 ने जीता कोरोना से जंग, 29 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
86 ने जीता कोरोना से जंग, 29 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप भले ही जारी है। लेकिन कोरोना से जंग जीतने वाले भी कम नहीं है। रविवार को आई रिपोर्ट में जहां 29 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 86 लोगों ने कोरोना को मात भी दी इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4309 पहुंच गई है। मौजूदा समय जिले में कुल 316 एक्टिव मामले हैं। जबकि 35 लोगों की मौत भी हो गई।
जिले में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ रही है। रविवार आई रिपोर्ट में गुलरा चैलाही निवासी एक, इकौना कस्बा निवासी एक, खैरी तराई निवासी एक, बनकटवा कला निवासी एक, इंडियन विकास भवन शाखा में एक, बैदौरा मसरिख में दो, पटखौली कला में चार, मझौवा सुमाल में एक, गिलोला के ददौली में पांच, मदरहवा भंगहा में दो, जमुनहा के अकार में एक, खावां कला में एक, भौसाव में एक, वीरपुर में एक, दमोदरा में एक, सिरसिया के राजपुर मोड़ में एक, तालबघौड़ा में एक, कमदी में एक, गिलौला के रमनगरा में एक व अमवा के मजरा खनपुरवा में एक लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 86 लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। जिले में अब तक कुल 3,38,868 लोगों की जांच की गई है। इनमें से 337545 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जिनमें 4,309 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। मौजूदा समय जिले में कुल 316 एक्टिव मामले हैं। जिले में मौजूदा समय 83 कंटेनमेंट जोन एक्टिव हैं। इनमें इकौना में 19, गिलौला में 4, भंगहा में 6, जमुनहा में 9, सिरसिया में 24 व भिनगा में 21 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं। वहीं इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि लोग बगैर मास्क घरों से बाहर न निकलें। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सैनिटाइजर का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।