फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   83 thousand copies reached for board examination

बोर्ड परीक्षा के लिए पहुंची 83 हजार कॉपियां

Wed, 01 Jan 2020 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
83 thousand copies reached for board examination
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जिले में बोर्ड परीक्षा की तैयारी तेज कर दी गई है। परीक्षा के लिए जिले में अब तक हाईस्कूल व इंटर की 83429 कॉपियां पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही जिले में बनाए गए 25 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगाने व शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से फरवरी में बोर्ड परीक्षा कराई जानी हैं। इसकी तैयारियां जिले में शुरू हो गई हैं। तैयारियों के तहत जिले में परीक्षा के लिए कॉपियां आ चुकी हैं। इनमें हाईस्कूल की ए कॉपी 48878 व बी कॉपी 19551 है।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट की ए कापर की संख्या पंद्रह हजार है। ऐसे में कुल 83429 कॉपियां जिले में पहुंच चुकी हैं। इनको अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में रखा गया है। कॉपियों के साथ ही परीक्षा ठीक से संपन्न हो इसके लिए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरा, बिजली, पानी व शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जनसंख्या में भले ही वृद्धि हो रही हो, लेकिन पढ़ने वाले छात्रों की संख्या में लगातार कमी होती जा रही है। यदि माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड के तीन वर्ष के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2017-18 में जहां हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के कुल परीक्षार्थियों की संख्या 21672 थी। वहीं 2019-20 में यह संख्या घट कर मात्र 16743 हो गई।
बोर्ड परीक्षा की संख्या घटने का मुख्य कारण परीक्षा के दौरान सख्ती बरती जानी है। पहले नेपाल सहित कई अन्य जनपदों के छात्र यहां अपना पंजीकरण कराते थे। यहां वह आसानी से पास भी हो जाते थे। विगत दो वर्ष में परीक्षा में सख्ती ज्यादा बरती जा रही है। या यह कह सकते हैं कि पूरे प्रदेश में एक ही प्रणाली से परीक्षा हो रहा है। तो इस स्थिति में बाहर से आने वाले छात्रों की संख्या में भारी कमी आई है। इसलिए कुछ अंतर दिख रहा है। - डॉ. भूदेश्वर पांडेय, प्राचार्य जगतजीत इंटर कॉलेज

एडीएम योगानंद पांडेय ने बताया कि इस वर्ष कुल 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल के 9481 व इंटरमीडिएट के 7262 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र पूर्ण रूप से सीसीटीवी की निगरानी में होगा। कुछ केंद्रों का लाइव टेलीकास्ट भी हो सकता है। इसके साथ ही सभी केंद्रों को परीक्षा के दौरान के सभी फुटेज सुरक्षित रखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed