{"_id":"5939997f4f1c1bfd418b4596","slug":"81496947071-shravasti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के विकास में ग्राम प्रधान व सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण ....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के विकास में ग्राम प्रधान व सचिव की भूमिका महत्वपूर्ण ....
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
समय से पूरे कराएं विकास कार्य
श्रावस्ती। गिलौला के चंदर्खा बुजुर्ग व परेवपुर में चल रहे विकास कार्यों का बुधवार की शाम डीएम ने स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने सचिव व ग्राम प्रधान को गांव में व्याप्त कमियों को दूर करने, विकास कार्य समय से पूरा कराने व ग्रामीणों से शौचालय का प्रयोग करने की बात कही। इसके साथ ही डीएम ने दोनों ही गांवों में चौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुन मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
चौपाल के दौरान डीएम दीपक मीणा ने कहा कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए सफाई कर्मी को तैनात किया गया है। सफाई कर्मियों को चाहिए कि वह अपने तैनाती स्थल पर मौजूद रह प्राथमिक विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं पंचायत घरों सहित सार्वजनिक स्थलों की नियमित सफाई करें। इसमें ग्रामीण भी सहयोग करें। उन्होंने सचिव व प्रधान को गांव की नियमित सफाई कराने का निर्देश भी दिया। ऐसा न करने वाले सफाई कर्मियों का वेतन निकालने के लिए प्रधान व सचिवों को संस्तुति न देने की बात कही। इस दौरान डीएम ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन किया। साथ ही ग्रामीणों से शौचालय का निर्माण कराकर उसका उपयोग करने की बात कही। चंदर्खा बुर्जग में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति न होने की शिकायत पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता विद्युत आरएस वर्मा को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल गांव में बिजली व्यवस्था ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश भी दिया। गांव में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसे समय से पूरा करने की बात भी कही। वहीं टूटा सोकपिट व गंदगी पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने तत्काल इसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीडीओ शिवनरायन, खंड विकास अधिकारी नीति श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित कई विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।