फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   810 students participated in general knowledge competition

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 810 छात्रों ने किया प्रतिभाग

Sun, 01 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
810 students participated in general knowledge competition
श्रावस्ती में प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते छात्र। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर रविवार को इकौना के सत्या द आर्यन विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में कक्षा आठ से इंटर तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतियोगिता का मुख्य विषय मैं युवा हूं, मेरा भी एक सपना है रहा।
विज्ञापन

इकौना के सत्या द आर्यन विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। अधिवक्ता संघ इकौना के अध्यक्ष दिलीप कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान समिति के सदस्य रामनिवास शुक्ल ने बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के लिए कुल 1500 हजार छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इसमें कुल 810 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें जगत जीत इंटर कॉलेज इकौना, चौधरी राम बिहारी बुद्धा इंटर कॉलेज श्रावस्ती, जेतवान इंटर कॉलेज श्रावस्ती, सुभाष चंद्र बोस इंटर कॉलेज इकौना, जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर, सत्या द आयरन विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें कक्षा आठ से इंटर तक के छात्र छात्राएं शामिल रहे। प्रतियोगिता प्राचार्य अनूप अग्रवाल, नसीम चौधरी, गौरव शर्मा तथा शिक्षक शिक्षिकाओं की देख रेख में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed