फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   79.6 percent people are dissatisfied with IGRS disposal

Shravasti News: आईजीआरएस निस्तारण से 79.6 प्रतिशत लोग असंतुष्ट

Fri, 13 Jan 2023 05:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
79.6 percent people are dissatisfied with IGRS disposal
श्रावस्ती। ऑनलाइन मिली शिकायतों के निस्तारण के मामले में पुलिस की साख गिरती जा रही है। इस माह कराए गए सर्वेक्षण में आईजीआरएस निस्तारण को लेकर 79.6 प्रतिशत लोगों ने असंतुष्ट फीडबैक दिया। जबकि जिनका कभी भी पुलिस से पाला नहीं पड़ा। उन लोगों ने डायरेक्ट पोल में 75 प्रतिशत अति उत्तम बताया है।
विज्ञापन

पुलिस की साख को जांचने के लिए प्रति माह पुलिस विभाग ऑनलाइन वोटिंग कराता है। इसमें आईजीआरएस निस्तारण सहित अन्य मामलों का फीडबैक लिया जाता है। दिसंबर माह में कराए गए ऑनलाइन पोल को पुलिस ने जारी किया है। इस माह में भी पुलिस की साख आईजीआरएस निस्तारण के मामले में ठीक नहीं रही। आईजीआरएस निस्तारण के मामले में 79.6 प्रतिशत लोगों ने असंतुष्ट होने का फीडबैक दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले के माह में भी पुलिस का इस मामले में साख ठीक नहीं था। जबकि ट्वीटर व डायरेक्ट पोल के मामले में पुलिस की साख ठीक निकली। इस मामले में देखा जाए तो प्रतिमाह वहीं लोग इस कैटेगरी में पोल करते है। जिसका कभी भी पुलिस से पाला नहीं पड़ा है। इसके साथ ही एफआईआर के मामले में 32 लोगों ने साधारण व एक ने खराब फीडबैक दिया है। इस मामले में मात्र एक सौ तीन लोगों को शामिल किया गया था। पुलिस ने पीआरवी यूपी 112 सेवा से सबसे ज्यादा लोग 80.8 प्रतिशत लोग संतुष्ट होने का फीडबैक दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed