{"_id":"5e5ea17a8ebc3eebcb70d4cb","slug":"74-employees-of-power-corporation-holding-rs-77-lakhs-srawasti-news-lko5118801151","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉर्पोरेशन का 77 लाख रुपये दबाए बैठे 74 कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉर्पोरेशन का 77 लाख रुपये दबाए बैठे 74 कर्मचारी
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रहने वाले 74 कर्मचारी पावर कॉर्पोरेशन का 77 लाख रुपये दबाए बैठे हैं। यह कर्मचारी वर्षों से विद्युत बिल के बकाए का भुगतान नहीं कर रहे हैं। पावर कॉर्पोरेशन ने कई बार बकाया वसूलने का प्रयास किया, लेकिन इसके बाद भी कॉलोनी में रहने वाले तीन कर्मचारी ही विद्युत देय का भुगतान करने आए।
सरकार से नियमित वेतन लेने वाले कर्मचारी ही पावर कॉर्पोरेशन के बड़े बकाएदार हें। यह वह कर्मचारी हैं जो अधिकारियों को शासनादेश की जानकारी देकर प्रशासन चलाने में उनकी मदद करते हैं। नियम कानून की जानकारी होने के बाद भी यह कर्मचारी व अधिकारी पावर कॉर्पोरेशन का बिल नहीं जमा कर रहे हैं।
देखा जाए तो कलेक्ट्रेट कॉलोनी ऐसे 74 उपभोक्ता हैं, जिनके ऊपर पावर कॉर्पोरेशन का 77 लाख रुपये का बकाया है। इस बकाए की वसूली के लिए पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी कई बार कॉलोनियों में जाकर उपभोक्ताओं से मिल भी चुके हैं। इसके बाद पूरी कॉलोनी में रहने वाले मात्र तीन कर्मचारी हैं जो नियमित रूप से अपने बकाए बिल का भुगतान कर रहे हैं। बाकी 74 उपभोक्ता कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
आवंटन पत्र में ही बिजली भुगतान का निर्देश
कर्मचारियों को आवास का आवंटन करते समय ही उसमें निर्देश दे दिया जाता है कि वह विद्युत बिल का भुगतान स्वयं करेंगे। ऐसे में यदि कोई कर्मचारी बकाया विद्युत बिल का भुगतान नहीं करता है तो उसके वेतन से बकाया बिल का पैसा काट कर पावर कॉर्पोरेशन में जमा कराया जाएगा। - योगानंद पांडेय, एडीएम
कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का अपना अलग अलग कनेक्शन है। पूरी कॉलोनी में लगभग 77 कर्मचारी कनेक्शन लिए हैं। जिसके बकाए का भुगतान उन्हें स्वयं करना है। तीन कर्मचारियों को छोड़ कर 74 कर्मचारी बकाए का भुगतान नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते उन पर पावर कॉर्पोरेशन का करीब 77 लाख रुपये बकाया हो गया है। बकाए भुगतान के लिए संबंधित कर्मचारी को नोटिस भेजा जाएगा। - आर एस मौर्या, अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन