{"_id":"68150b89ba7e632c480523f2","slug":"5447250-quintals-of-wheat-was-purchased-from-847-farmers-shravasti-news-c-104-1-srv1004-110989-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 847 किसानों से हुई 54472.50 क्विंटल गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 847 किसानों से हुई 54472.50 क्विंटल गेहूं की खरीद
Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 02 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
साधन सहकारी समिति लक्ष्मनपुर जारी है गेहूं की खरीद।
श्रावस्ती। खाद्य एवं विपणन विभाग की ओर से जिले में गेहूं खरीद के 47 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें अब तक 54472.50 क्विंटल गेहूं खरीदा जा चुका है। वहीं बिक्री करने वाले किसानों को 967.77 लाख रुपये का भुगतान भी हो चुका है।
जिले में गेहूं खरीद के 47 क्रय केंद्रों में खाद्य एवं रसद विभाग के आठ, एफसीआई के चार, एनसीसीएफ के तीन व पीसीएफ के 32 क्रय केंद्र शामिल हैं। शासन ने जिले को 1,70,000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया है। इसके तहत अब तक 847 किसानों से 54472.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
वहीं क्रय केंद्रों से 15742.56 क्विंटल गेहूं भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में भेजा जा चुका है। जमुनहा क्षेत्र के साधन सहकारी समिति मल्हीपुर कला के केंद्र प्रभारी राजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभी तक कुल 14 किसानों से 810 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। कई किसानों का बायोमेट्रिक मिसमैच होने से समस्या हो रही है। वहीं केंद्र पर बोरे का भी अभाव है।
विज्ञापन
इसी तरह से लक्ष्मनपुर सेमरहनिया के सचिव नरेंद्र मिश्र ने बताया कि अब तक कुल 1,500 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी है। बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति इमलिया करनपुर में शुक्रवार को खरीद ही नहीं हुई है।
बॉक्स में
सहालग व अन्य कारणों से अभी कम किसान आ रहे हैं। हालांकि सभी क्रय केंद्रों पर खरीद की जा रही है। वहीं भुगतान की प्रगति भी अच्छी है। डिमांड के अनुसार क्रय केंद्रों पर बोरे भेजे जा रहे हैं। जहां भी बोरे नहीं हैं, वहां भिजवाए जाएंगे।
- नरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी