फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   50 more corona infected found in the district

जिले में 50 और मिले कोरोना संक्रमित

Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
50 more corona infected found in the district
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विगत 24 घंटे में जिले में 50 एक्टिव केस मिले। मौजूदा समय जिले में 218 सक्रिय मामले हैं। इनमें पुलिस, स्वास्थ्य व न्यायालय कर्मी सहित एसएसबी के जवान भी शामिल हैं। जिसे देखते हुए डीएम द्वारा जिलेवासियों से लगातार कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए जिले में पहले से ही अलर्ट जारी है। विगत 24 घंटे में जिले में 50 कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें एसएसबी कैंप भिनगा के दो जवान, सिविल कोर्ट भिनगा के दो कर्मी व इकौना थाने में तैनात महिला आरक्षी, सीएचसी मल्हीपुर का एक चिकित्सक शामिल है। इसके साथ ही सिरसिया के सोनबरसा में एक, शिवगढ़ खुर्द में एक, फरचलवा में एक, घोलिया में दो, दौराबोझी में एक, जमुनहा के बरगदहा में चार, ऐंठा में एक, बहोरवा में एक, इकौना के अवधूतनगर में एक, रानीकुंडा में दो, दहावर कला में दो, विदुहनी में एक, दिलबहार पुरवा में एक, इकौना में एक, गिलौला के डिकरा में एक, भिनगा के मोहल्ला टंडवा में एक, पटना खरगौरा में एक, दर्जी मोहल्ला में एक, कठौतिया में एक, हल्लाजोत में एक, भयापुरवा में एक, अग्गापुर में एक, हसनापुर में एक, रघुनाथपुर में एक, मनिकाचौक में दो, दुर्गापुर में एक, दिकौली में एक, गिलौला में एक, विजयपुर सिसवा में एक, थवई गांव में एक, बमवा में एक, लक्ष्मनपुर कोठी में एक, भिनगा नगर में दो, बनकटवा गला में एक, मोतीपुर कला में एक व कव्वापुर निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिले में देखा जाए तो अब तक कुल 637442 लोगों की जांच कराई गई। इसके साथ ही 7944 लोगों ने गैर जिलों में अपनी जांच कराई। इनमें से 636072 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 1370 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। मिले सभी संक्रमित होम क्वारंटीन किए गए हैं। जिले में इस दौरान 135 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन

कोरोना गाइडलाइन का करें पालन
जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों को देखते हुए जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जन सामान्य से अपील की है कि टीकाकरण से अभी तक वंचित लोग तत्काल अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। साथ ही 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर उन्हें सुरक्षित करें। लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं, बेवजह घरों से बाहर न निकलें। कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी (एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर) का पुन: संचालन प्रारंभ करा दिया गया है। यह कंट्रोल रूम सातों दिन 24 घंटे संचालित है। किसी प्रकार की समस्या होने पर लोग फोन कर बता सकते हैं। जिनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तरीके से लोगों के उचित इलाज, मदद और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed