फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   499 candidates left the teacher eligibility test

499 अभ्यर्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
499 candidates left the teacher eligibility test
श्रावस्ती के अलक्षेंद्र इंटर कालेज भिनगा में परीक्षा से पूर्व जांच करते शिक्षक व परीक्षा देकर ल? - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई गई। इसके लिए कुल 4999 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसके सापेक्ष 4500 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 499 परीक्षार्थी केंद्र से नदारद रहे। शांतिपूर्ण व पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

जिले में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दो सत्र में आयोजित इस परीक्षा की प्रथम पाली प्राथमिक स्तर में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में पंजीकृत 800 के सापेक्ष 741 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 59 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। वहीं चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में पंजीकृत 600 के सापेक्ष 556 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 44 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में पंजीकृत 500 के सापेक्ष 445 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 55 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे।
विज्ञापन

जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में पंजीकृत 1000 के सापेक्ष 912 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 88 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। राजा वीरेन्द्रकांत सिंह महाविद्यालय भिनगा में पंजीकृत 316 के सापेक्ष 289 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 27 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के दौरान अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में पंजीकृत 800 के सापेक्ष 712 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 88 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती में पंजीकृत 600 के सापेक्ष 547 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 53 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में पंजीकृत 383 के सापेक्ष 298 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 85 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे।

प्रथम पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत 3216 के सापेक्ष 2943 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 273 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। वहीं दूसरी पाली में कुल पंजीकृत 1783 के सापेक्ष 1557 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 226 परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से नदारद रहे। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, सचल दल व प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक को तैनात किया गया था। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed